सूरह Al-Baqarah, आयत 244

2:244

وَقَٰتِلُواْ فِي سَبِيلِ ٱللَّهِ وَٱعۡلَمُوٓاْ أَنَّ ٱللَّهَ سَمِيعٌ عَلِيمٞ ٢٤٤

और तुम अल्लाह के मार्ग में युद्ध करो और जान लो कि अल्लाह सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ जानने वाला है।

तफ़सीर

(ऐ मोमिनो!) अल्लाह के धर्म के समर्थन और उसके वचन को सर्वोच्च करने के लिए, उसके शत्रुओं से युद्ध करो और जान लो कि अल्लाह तुम्हारी बातों को सुनने वाला, तुम्हारे इरादों और कार्यों को जानने वाला है, और वह तुम्हें उनका बदला देगा।