सूरह Al-'Ankabut, आयत 54

29:54

يَسۡتَعۡجِلُونَكَ بِٱلۡعَذَابِ وَإِنَّ جَهَنَّمَ لَمُحِيطَةُۢ بِٱلۡكَٰفِرِينَ ٥٤

वे आपसे यातना के लिए जल्दी मचा33 रहे है, हालाँकि निःसंदेह जहन्नम निश्चय काफ़िरों को घेरने वाला34 है।

फ़ुटनोट

33 अर्थात संसार ही में उपहास स्वरूप यातना की माँग कर रहे हैं।

34 अर्थात परलोक में।

तफ़सीर

वे लोग आपसे उस यातना के लिए जल्दी मचा रहे हैं, जिसका आपने उनसे वादा किया है। हालाँकि जहन्नम, जिसका अल्लाह ने काफ़िरों से वादा किया है, निश्चित रूप से उन्हें घेरने वाला है, जिसकी यातना से वे बच नहीं सकते।