सूरह Al-Anbiya, आयत 82

21:82

وَمِنَ ٱلشَّيَٰطِينِ مَن يَغُوصُونَ لَهُۥ وَيَعۡمَلُونَ عَمَلٗا دُونَ ذَٰلِكَۖ وَكُنَّا لَهُمۡ حَٰفِظِينَ ٨٢

और कई शैतान (उनके अधीन कर दिए गए थे), जो उनके लिए ग़ोता लगाते31 थे तथा इसके अलावा काम (भी) करते थे। और हम ही उनके निरीक्षक32 थे।

फ़ुटनोट

31 अर्थात मोतियाँ तथा जवाहिरात निकालने के लिए।

32 ताकि शैतान उनको कोई हानि न पहुँचाए।

तफ़सीर

और हमने शैतानों में से भी कुछ उनके अधीन कर दिए थे, जो उनके लिए समुद्रों में डुबकी लगाकर मोतियाँ और दूसरी चीज़ें निकालते थे और इसके अलावा अन्य कार्य भी करते थे, जैसे घर बनाना। और हम उनकी संख्या और उनके कार्यों को संरक्षित करने वाले थे। उसमें से कोई चीज़ हमसे नहीं छूटती।