إِنَّ رَبَّهُم بِهِمۡ يَوۡمَئِذٖ لَّخَبِيرُۢ ١١
निःसंदेह उनका पालनहार उस दिन उनके बारे में पूरी ख़बर रखने वाला है।4
फ़ुटनोट
4 अर्थात वह सूचित होगा कि कौन क्या है, और किस प्रतिकार का भागी है?
तफ़सीर
निश्चय उनका पालनहार उस दिन उनकी पूरी खबर रखने वाला है, उससे उसके बंदों की कोई बात छिपी नहीं है और वह उन्हें उसका बदला देगा।